श्री राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द किये जाने और केंद्र सरकार की तानाशाही के विरुद्ध में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कोटा, जोधपुर, जयपुर, बीकानेर, भरतपुर, उदयपुर और अजमेर संभाग में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। चिन्हिंत संभागों में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में राजस्थान कांग्रेस प्रभारी श्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह डोटासरा के साथ कांग्रेस पार्टी के संभाग स्तरीय नेता, विधायक एवं पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया और भाजपा की तानाशाही के खिलाफ मोर्चा खोला। श्री राहुल गांधी के विरुद्ध केंद्र सरकार द्वारा संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग को लेकर सम्मेलन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शित किया।
अडानी महाघोटाले, देश में फासीवादी ताकतों के खिलाफ जनता के मुद्दों को बार-बार लगातार मुखरता से उठाने वाले श्री राहुल गांधी के खिलाफ षड़यंत्रपूर्वक लोकसभा सदस्यता ख़त्म करना भाजपा की सोची समझी साजिश है। श्री राहुल गांधी जी के खिलाफ षड़यंत्र रच वह महाघोटाले, महंगाई व बेरोजगारी से ध्यान हटाना चाहती है। श्री राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने व सत्य के खिलाफ उनकी आवाज को दबाने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेशभर में 'जय भारत सत्याग्रह' चलाया जा रहा है। हर सत्याग्रही श्री राहुल गांधी के साथ हुए इस अन्याय के खिलाफ न्याय की लड़ाई में कदम से कदम मिलाने के लिए खड़ा हुआ है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फासीवादी ताकतों से देश को बचाने का संकल्प लिया है।
हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के मुख्य ध्येय के तहत श्री राहुल गांधी के प्रेम और एकजुटता के संदेश एवं केंद्र सरकार की विफलताओं की चार्जशीट को घर-घर पहुंचाया गया। अभियान के माध्यम से कुछ मुख्य मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना था, जिनमें, महंगाई, बेरोजगारी, कृषि संकट, महिला सुरक्षा और शिक्षा शामिल थी। इस अभियान ने लोगों को एक साथ आने और इन समस्याओं का समाधान निकालने के लिए प्रोत्साहित किया। अभियान का उद्देश्य था कि कांग्रेस पार्टी जनता से निकटता बनाकर उनकी समस्याओं का समाधान ढूंढे और सामाजिक उन्नयन के लिए काम करे। अभियान का नारा "हाथ से हाथ जोड़ो" के जरिये सहयोग और साझेदारी का महत्व बताते हुए सक्षमताओं के बीच संवाद को बढ़ावा दिया गया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने जमवारामगढ़, लक्ष्मणगढ़ एवं नोखा विधानसभा क्षेत्र में 15 किलोमीटर पदयात्रा की एवं जनता के मुद्दों को समझा। अभियान में प्रदेश कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों ने अपने अपने क्षेत्र में कम से कम 15 किमी पैदल यात्रा कर लोगों की समस्याओं को और निकटता से समझा और उनका निवारण किया।
इस यात्रा का उद्देश्य भारत को एकजुट कर, साथ मिलकर देश को मजबूत करना है। यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई, 12 राज्यों से गुज़रते हुए जम्मू-कश्मीर पहुंची। यात्रा ने 150 दिनों के विस्तार में लगभग 4000 किलोमीटर की दूरी तय की। यात्रा को समाज के हर वर्ग का अभूतपूर्व प्यार और समर्थन मिला। आज हमारे देश को विभाजित करने वाले आर्थिक,सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों के खिलाफ आवाज़ उठाने के लिए कांग्रेस नेताओं के साथ लाखों लोग आंदोलन में शामिल हुए। यात्रा ने बड़े पैमाने पर बेरोज़गारी,महंगाई,नफ़रत, विभाजन की राजनीति और हमारी राजनीतिक व्यवस्था के अति-केंद्रीकरण के ख़िलाफ जन-जागरण का काम किया। सभी वर्गों के लोग एक साथ आगे आए और इस ऐतिहासिक आंदोलन का हिस्सा बनें। यह भारत की एकता,सांस्कृतिक विवधता और भारत वासियों के अविश्वसनीय धैर्य का उत्सव था। राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा ने राजस्थान में 4 दिसंबर को प्रवेश किया और पूरे 16 दिन यात्रा करने के बाद 21 दिसंबर को राजस्थान से हरियाणा में प्रवेश किया। राजस्थान के 7 जिलों में स्थित 18 विधानसभा क्षेत्रों को टच करते हुए इस यात्रा ने 485 किलोमीटर का सफर तय किया। राजस्थान में यात्रा को बहुत प्रेम और जनता का समर्थन मिला।
श्री मल्लिकार्जुन खड़गे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से संबंधित भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वे वर्तमान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष और राज्य सभा सांसद भी हैं। श्री खड़गे का जन्म 21 जुलाई, 1942 को बिदर जिला, कर्नाटक में हुआ था।
Read Moreश्रीमती सोनिया गांधी जी का जन्म 9 दिसंबर, 1946 को हुआ था। अपनी प्रारंभिक शिक्षा के बाद उन्होंने विदेशी भाषा के स्कूल में पढ़ाई की, जहां उन्होंने अंग्रेजी, फ्रेंच और रूसी भाषा का अध्ययन किया।
Read Moreयूथ आइकन श्री राहुल गांधी स्पष्टवादी और निष्ठावान भारतीय राजनेता हैं जो भारत में बदलाव लाने की दिशा में काम कर रहे हैं व देश में किसान, मजदूर, गरीबों के हितों के लिए सत्य और न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं।
Read Moreश्री सुखजिंदर सिंह रंधावा वर्तमान में राजस्थान प्रदेश के प्रभारी हैं। वे पंजाब की डेरा बाबा नानक सीट से कांग्रेस विधायक भी हैं श्री रंधावा का जन्म 25 अप्रैल 1959 के दिन पंजाब के गुरदासपुर जिले के धरोवली में हुआ था। उनकी स्कूली शिक्षा चंडीगढ़ के सरकारी स्कूल से है इसके बाद उन्होंने स्नातक की डिग्री हासिल की।
Read Moreकांग्रेस के वरिष्ठ राजनेता श्री अशोक गहलोत राजस्थान के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। 3 मई, 1951 को राजस्थान के जोधपुर शहर में इनका जन्म हुआ। विज्ञान और कानून में स्नातक डिग्री प्राप्त कर इन्होंने अर्थशास्त्र विषय में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की।
Read Moreवर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं सीकर के लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। सत्य, परिश्रम और ईमानदारी के गुणी मानवीय मूल्यों से संपन्न श्री गोविंद सिंह डोटासरा का जन्म 1 अक्टूबर 1964 को एक किसान परिवार में श्री मोहन सिंह डोटासरा और श्रीमती रूपी देवी के पुत्र के रूप में हुआ था।
Read More