श्री सुखजिंदर सिंह रंधावा वर्तमान में राजस्थान प्रदेश के प्रभारी हैं। वे पंजाब की डेरा बाबा नानक सीट से कांग्रेस विधायक भी हैं श्री रंधावा का जन्म 25 अप्रैल 1959 के दिन पंजाब के गुरदासपुर जिले के धरोवली में हुआ था। उनकी स्कूली शिक्षा चंडीगढ़ के सरकारी स्कूल से है इसके बाद उन्होंने स्नातक की डिग्री हासिल की।
उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत 2002 में पंजाब के गुरदासपुर जिले की फतेहगढ़ चुरियन सीट से विधानसभा चुनाव से की। इस चुनाव में उन्होंने अकाली दल के उम्मीदवार निर्मल सिंह कहलो को हराकर अपने राजनीतिक सफर का आगाज किया था। इसके बाद उन्होंने 2012 में गुरदासपुर जिले की डेरा बाबा नानक सीट से विधायक चुने गए थे। वे पंजाब विधानसभा से तीन बार विधायक रह चुके हैं। वे पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।