श्री मल्लिकार्जुन खड़गे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से संबंधित भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वे वर्तमान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष और राज्य सभा सांसद भी हैं। श्री खड़गे का जन्म 21 जुलाई, 1942 को बिदर जिला, कर्नाटक में हुआ था। उनकी स्कूली शिक्षा गुलबर्गा में न्यूटन विद्यालय से है। उन्होंने सेठ शंकरलाल लाहौती लॉ कॉलेज से लॉ में स्नातक डिग्री प्राप्त की और यहीं से छात्र संघ चुनाव लड़ अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की।
वर्ष 1972 से लेकर 2009 तक वे लगातार विधानसभा चुनाव में अपनी जीत दर्ज कराते रहे। वे 1979 में कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री, 1980 से वर्ष 1983 के बीच केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री और वर्ष 1992 से वर्ष 1994 में मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दी। साल 2005 में उन्होंने कर्नाटक राज्य कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दी। 2009 से 2013 तक केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री एवं रेल मंत्री के रूप में काम किया।
2021 से वे राज्य सभा में विपक्ष के नेता की भूमिका निभा रहे हैं। 17 अक्टूबर 2022 में हुए कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में श्री खड़गे निर्वाचित हो कर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। श्री खड़गे ने प्रभावशाली राजनीतिक जीवन के साथ ही अहम पदों पर रहते हुए जन कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।