वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं सीकर के लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। सत्य, परिश्रम और ईमानदारी के गुणी मानवीय मूल्यों से संपन्न श्री गोविंद सिंह डोटासरा का जन्म 1 अक्टूबर 1964 को एक किसान परिवार में श्री मोहन सिंह डोटासरा और श्रीमती रूपी देवी के पुत्र के रूप में हुआ था। राजस्थान विश्वविद्यालय से बीकॉम और एलएलबी की पढ़ाई करने के बाद, उन्होंने दो दशकों तक सीकर में एक वकील के रूप में अभ्यास किया। ज़मीनी स्तर से उठकर पंचायत से लेकर राज्य स्तरीय राजनीति तक श्री डोटासरा अपने कुशल नेतृत्व और विनम्र सरल व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं जो सहजता से आम आदमी से जुड़ जाते हैं।
राजस्थान विधानसभा ने श्री गोविंद सिंह डोटासरा को आम जनता के लिए किये गए उल्लेखनीय प्रयासों और विधानसभा में सक्रिय रहने के लिए 2016 में सर्वश्रेष्ठ विधायक के रूप में सम्मानित किया। ऐसी क्षमताओं के कारण ही श्री डोटासरा को 14 जुलाई 2020 को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया और 29 जुलाई 2020 को पद ग्रहण किया। प्रधान से अपनी राजनीतिक सफर की शुरुवात करने वाले श्री डोटासरा तीन बार लगातार विधायक चुने गए हैं।
श्री गोविंद सिंह डोटासरा राजस्थान सरकार में शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व पर्यटन और देवस्थान मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भी रहे। बतौर शिक्षा राज्य मंत्री के पद पर रहते हुए उन्होंने न केवल अद्वितीय नवाचारों का परिचय दिया, बल्कि राजस्थान को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। श्री डोटासरा अपने अथक प्रयास व परिश्रम से कांग्रेस के अभियान को गांव ढाणी में जन-जन तक पहुंचाने व किसानों के मुद्दों एवं उनके हितों के लिए सदैव आवाज बुलंद करते रहे हैं। एक व्यापक जमीनी जुड़ाव के साथ, वह सामान्य नागरिक / कार्यकर्ता की अपेक्षाओं और महत्वाकांक्षाओं को समझते हैं और पीसीसी के अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उनके सपनों को पूरा करने की आशा करते हैं।