यूथ आइकन श्री राहुल गांधी स्पष्टवादी और निष्ठावान भारतीय राजनेता हैं जो भारत में बदलाव लाने की दिशा में काम कर रहे हैं व देश में किसान, मजदूर, गरीबों के हितों के लिए सत्य और न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। श्री राहुल गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं एवं वर्तमान में केरल के वायनाड क्षेत्र से लोकसभा सांसद हैं। इससे पहले वे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव का पद भी संभाल चुके हैं। उनका मानना है कि आज के शिक्षित युवा निश्चित रूप से भारतीय शासन में क्रांति लाने का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।
श्री राहुल गांधी ने अपने पिता स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी के निर्वाचन क्षेत्र अमेठी से चुनाव जीतकर 2004 में भारतीय राजनीति में प्रवेश किया। श्री राहुल गांधी ने 2009 और फिर 2014 में लगातार तीसरी बार अमेठी क्षेत्र से जीत हासिल की। यह जीत उस विश्वास का प्रतिनिधित्व करती है जो उनके निर्वाचन क्षेत्र के लोगों का उन पर था। उनकी राजनीतिक रणनीतियों में जमीनी स्तर की सक्रियता पर बल देना, ग्रामीण जनता के साथ गहरे संबंध स्थापित करना करना प्रमुख हैं।
पार्टी सचिवालयों के पुनर्गठन के दौरान साल 2007 में श्री राहुल गांधी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का महासचिव नियुक्त किया गया था। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ और भारतीय युवा कांग्रेस की जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाया। 2009 के आम चुनावों में कांग्रेस को मिली बड़ी राजनीतिक जीत का श्रेय भी श्री राहुल गांधी को दिया गया। अपनी पूरी राजनीतिक यात्रा के दौरान श्री राहुल गांधी समाज के वंचितों और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के प्रबल प्रतिनिधि रहे हैं। श्री राहुल गांधी ने देश की बेहतरी के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रयासों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को अथक रूप से निर्देशित किया। उनकी दूरदृष्टि और प्रेम और एकता के साथ लोकतांत्रिक लड़ाई लड़ने की उनकी रणनीति ही कांग्रेस पार्टी को अखंड भारत का सच्चा प्रतिनिधि बनाती है।
श्री राहुल गांधी का जन्म पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी और श्रीमती सोनिया गांधी के घर 19 जून, 1970 को दिल्ली में हुआ था। श्री राहुल गांधी की प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के सेंट कोलम्बस स्कूल में और आगे की पढ़ाई देहरादून के सुप्रसिद्ध दून स्कूल में हुई थी। उन्होंने 1994 में फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी के रोलिंस कॉलेज से स्नातक व 1995 में कैम्ब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज से एम.फिल की पढ़ाई पूर्ण की।